अमेठी: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, दो दिन पहले घर से भागी थी पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुकुल बाजार/अमेठी, अमृत विचार। बीती गुरुवार की देर रात घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदे से लटका युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग मां जब बेटे को खाना देने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

फिलहाल बताया जा रहा है कि युवक  की पत्नी कई बार अपने घर से भाग चुकी है और दो दिन पहले ही अपने एक बच्चे को लेकर घर से फरार हो गई थी। मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पारा गांव का है। जहां गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव पुत्र सुबाहे लाल  यादव का देर रात कमरे के अंदर साड़ी के सहारे   फंदे पर लटका शव मिला। 

मां श्याम कली रात करीब 10 बजे खाना लेकर अरुण कुमार के पास पहुंची तो अरुण का फांसी के फंदे पर लटका शव देखकर चिल्लाने लगी। सूचना मिलते ही बाजार शुकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने परिजनों समेत आसपास के ग्रामीणों से बात कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी कई बार अपने ससुराल से भाग चुकी है और घटना के एक दिन पहले भी अपने एक बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। इसी बात को लेकर मृतक हमेशा तनाव में रहता था जिसको लेकर देर रात फंदे के सहारे लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

मृतक की दो नाबालिक बच्चे घर में ही है। फिलहाल पूरे मामले पर थानाध्यक्ष तनुजपाल ने कहा कि देर रात की घटना है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव