कासगंज: एसपी ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया सदाचार एवं कर्तव्य निष्ठा का पाठ 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

कासगंज,अमृत विचार।  एसपी ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों की ड्रिल परेड का निरीक्षण करते हुए सदाचार और कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। एसपी ने पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में डायल 112 की गाड़ियों का भी निरीक्षण किया। 

एसपी अपर्णा रजत कौशिक सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों सदाचार एवं कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों पर दोहरी जिम्मेदारी होती है।

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ कानून व्यवस्था को लेकर समाज के प्रति भी जवाबदेही है। कई बार विपरीत परिस्थतियों में भी पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना पड़ता है। एसपी ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा, सदाचार, और अनुशासन ही पुलिस का जीवन है। 

एसपी ने डायल 112 की नई गाड़ियां व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किए। एसपी ने वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया। इसके बाद एसपी ने भोजनालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों के अभिलेख को अपडेट रखने व पुलिस लाइन परिसर एवं कर्मचारी बैरकों की साफ सफाई के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें-कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार