बहराइच: 14 नाजमद और 25 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। विद्युत उपकेंद्र पयागपुर के अवर अभियंता ने एसएसओ के ऊपर हुये हमलों को लेकर 14 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना के रजुवापुर मौहारी में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसको सही करते समय बुधवार रात को अचानक से सप्लाई चालू हो जाने के कारण विद्युत संविदा कर्मी हनुमान यादव पुत्र निबरे की मौत हो गयी थी। घटना से आक्रोशित होकर दर्जनों लोग लाठी डंडों से लैश होकर उपकेंद्र आ गये और उपकेंद्र पर रात्रि में ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मी एसएसओ वृजराज विश्वकर्मा पुत्र कोमल को बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। अवर अभियंता नवीन कुमार तिवारी द्वारा घटना में संलिप्त 14 नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई  किये जाने की तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि कर्मचारी पर जानलेवा हमला,सरकारी अभिलेखों को क्षति, तथा बलवा किये जाने जैसी विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए अवर अभियंता नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि घायल कर्मचारी को बुरी तरह से मारा पीटा गया है। जिसका अभी इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -SP MLA Irfan Solanki: आगजनी मामले में इरफान, रिजवान समेत पांच दोषियों को सात साल की सजा...विधायकी गई, प्लॉट आगजनी के बाद से जेल में है बंद

संबंधित समाचार