Etawah News: सपा नेता शिवपाल यादव बोले- भाजपा सत्ता के लिए लेती है श्रीराम का सहारा, मतदाताओं का व्यक्त किया आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार नगर में आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे। जसवंतनगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

सपा के दिग्गज नेता स्व. महावीर सिंह यादव के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने मुकुट और पटका पहनाकर स्वागत किया। शिवपाल ने अयोध्या सीट पर भाजपा को मिली हार पर कहा कि श्रीराम सबके हैं। जनता-जनार्दन जान चुकी है। भाजपा सत्ता के लिए श्रीराम का सहारा लेती है। 

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव, रघुवीर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, आशुतोष सोनू यादव, भीष्मपाल यादव सत्येंद्र यादव, संतोष यादव, चंद्रमोहन यादव, बृजेश यादव, राजपाल यादव, डॉ. ऋषभ यादव, लविश यादव, शिक्षक राजेश यादव, सारदेव यादव, कवि यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kannauj: चोरों का आतंक: घर से उड़ाए जेवर-नकदी तो स्कूल से ले गए इनवर्टर, बैट्री और एलईडी बल्ब

 

 

संबंधित समाचार