Kannauj: चोरों का आतंक: घर से उड़ाए जेवर-नकदी तो स्कूल से ले गए इनवर्टर, बैट्री और एलईडी बल्ब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक घर में लोग छत पर सोते रहे और रात मे किसी समय चोरों ने घर में घुसकर रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसी तरह छिबरामऊ में चोरों ने शिक्षा के मंदिर में आतंक मचाते हुए जंगले की सरिया मोड़ दीं और अंदर घुसकर जरूरी कागजात सहित लाखों का सामान चोरी करके फरार हो गए।  थाना इंदरगढ़ के पटेलनगर तिराहा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र दर्शनलाल गुरुवार को देर रात अपने परिवार  के साथ छत पर सो गया। 

जब सुबह वह छत से नीचे आया तो दरवाजा खुला देखकर अनहोनी की आशंका हुई। जब उसने कमरों में देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर रखे उसकी पत्नी के जेवरात समेत 23 हजार नकदी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कन्नौज के स्कूल में चोरी

छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार नगर के बैंक ऑफ़ इंडिया की गली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित शिवनारायण सिंह इंटर कॉलेज के वह प्रधानाचार्य है। इस समय छुट्टियां होने के कारण विद्यालय बंद चल रहा है। इसके बावजूद वह रोज विद्यालय चेक करने जाते हैं। 

गुरुवार को किसी कारण विद्यालय नहीं पहुंच सके और शुक्रवार की सुबह जब गए तो जंगले की सरिया काटकर मोड़ी गई पाई। अंदर के ताले टूटे तथा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि रात में किन्हीं चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, 3 एलईडी व प्रिंटर के अलावा सेफ अलमारी में रखे जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रधानाचार्य ने मामले की तहरीर निगम मंडी चौकी प्रभारी को दी है।

यह भी पढ़ें- Kannauj News: मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दबने से युवती की मौत, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म