बहराइच: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल, अस्पताल में भर्ती
बहराइच, अमृत विचार। जिले के इंदिरापुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें विकलांग, महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंदिरापुर दीनानाथ मौर्य और बाबू मौर्य के बीच जमीनी रंजिश चल रही है।
जमीनी विवाद के चलते शनिवार सुबह दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित दीनानाथ, साहब दीन, राकेश मौर्य, मन्नू और परिवार की महिला को बाबू मौर्य, बडकऊ, राहुल, राम कुमार, राम नरेश आदि ने जमकर पीटा। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दीनानाथ मौर्य ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव
