Farrukhabad: निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की हत्या...मृतक हरदोई जिले का रहने वाला, पुलिस बोली- जल्द किया जाएगा खुलासा
फर्रुखाबाद में चौकीदार की हत्या
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की हत्या कर दी गई। मृतक मूलरूप से हरदोई जिले का रहने वाला था। वह पिछले 20 साल से जिले में रह रहा था। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।
मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द में पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन पानी टंकी पर वेदराम (60) चौकीदारी करता था। वह अविवाहित था। वेदराम का शव सुबह पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार व एएसपी डॉ. संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी विकास कुमार ने बताया गांव पट्टी खुर्द में पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। जिस पर वेदराम चौकीदारी करता था। उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। जिन पर पुलिस काम कर रही है। घटना का खुलासा अति शीघ्र कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Unnao News: ट्रैक के किनारे लगी आग, वंदे भारत समेत रूकी ट्रेनें...डेढ़ घंटे का तक प्रभावित रहा डाउन लाइन का संचालन
