मुरादाबाद: निकाह के बाद नहीं हुए बच्चे तो दिया तीन तलाक
मुरादाबाद,अमृत विचार। निकाह के दो साल होने के बाद बच्चा नहीं हुआ तो ससुराली विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। मामले के निपटारे के लिए पंचायत बैठी तो पति ने भरी पंचायत तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। कुंदरकी की रहने वाली एक महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसका कहना …
मुरादाबाद,अमृत विचार। निकाह के दो साल होने के बाद बच्चा नहीं हुआ तो ससुराली विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। मामले के निपटारे के लिए पंचायत बैठी तो पति ने भरी पंचायत तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
कुंदरकी की रहने वाली एक महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसका कहना था कि पिता किसान है। करीब दो साल पहले उन्होंने उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से किया था। निकाह के दो साल बाद उसकी संतान नहीं हुई तो ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जरा सी गलती होने पर उसके साथ मारपीट की जाती।
पीड़िता के अनुसार उसने मायके वालों से शिकायत की तो उन्होंने आपसी निपटारे के लिए पंचायत बुलाई। आरोप है कि पति ने भरी पंचायत उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने महिला थाने को जांच सौंपी है।
