बहराइच : सड़क जाम कर प्रदर्शन मामले में उप निरीक्षक ने दर्ज कराया केस
41 नामजद और 40 अज्ञात पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर में संविदा बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत के मामले में सड़क जाम करने के मामले में अब ग्रामीनों पर शिकंजा कसता जा रहा है। पहले अवर अभियंता और अब पुलिस विभाग की 81 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
पयागपुर थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया है कि 5 जून की रात लाइन मैन की दुर्घटना से मौत होने पर आक्रोशित भीड़ ने गोण्डा बहराइच मार्ग पर सुकईपुरवा मोड़के पास जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई और आवागमन ठप हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर उप निरीक्षक विजय चौधरी, योगेश्वर नाथ तिवारी, विश्वकर्मा प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता मुख्य आरक्षी बालजीत यादव, सदानंद सिंह, सन्तोष यादव, आरक्षी रमाकांत सिंह,राम सहाय, रूपेश चन्द, रविंद्र यादव, शैलेश यादव व समीर पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद किसान यूनियन के नेता राम कुमार वर्मा की अगुआई में भीड़ ने पुलिस को देखते हुए गालियां देने लगे और लाठी डंडों के साथ ईट पत्थर चलाते हुए पुलिस को दौड़ा लिया।
जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और वाहनों में बैठे लोग बदहवास हो कर भागने लगे इस दौरान कई वाहनों को भी क्षति पहुंची जिसके बाद पूरी घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया कुछ देर बाद पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी मय हमराही मुख्य आरक्षी सर्वेश यादव, आरक्षी आशीष चौहान विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष व रानीपुर थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंच कर लोगो को शान्त कराकर बाधित रास्ता खुलवाया। उसके बाद घटना स्थल दरयावपुरवा पहुंचकर खंभे से लटके शव को उतरवाते समय भी वहां मौजूद ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे।
जिस पर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर लोग माने, उक्त पूरी घटना के संबंध में पुलिस ने 41नामजद व 40 अज्ञात के विरूद्ध धारा 147, 336, 504, 506,427,186,353 व अपराधिक कानून अधिनियम 7 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है, इसी घटना से जुड़ी एक अन्य विधुत कर्मी पर भीड़ द्वारा जानलेवा हमले पर भी अवर अभियंता ने एक दिन पूर्व मामला दर्ज कराया है, इस संबंध में थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रकार कानून तोड़ने वालो को किसी भी तरह बक्शा नही जायेगा। फिलहाल पुलिस की इस शख्त कार्यवाही की सूचना मिलने पर ग्रामीणों मे जहां रोष व्याप्त है, वहीं दहशत भी देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ेः सीएम योगी ने मंत्रिपरिषद के साथ की बैठक, नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम
