बरेली: यात्रियों को हुई दिक्कत, आज से पांच दिन नहीं चलेगी राज्यरानी...पूर्णागिरी जनशताब्दी भी प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: रविवार से रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अप और डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस को ब्लॉक के कारण निरस्त कर दिया गया है। वहीं, बिशारतगंज-आंवला के बीच पुल पर होने वाले कार्य के चलते अप और डाउन पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस को रीशेड्यूल किया गया है, जिसकी वजह से यह ट्रेन जंक्शन पर देरी से पहुंचेगी।

दरअसल, लखनऊ जंक्शन-मानकनगर और ऐशबाग-मानकनगर रेल खंड के बीच लाइन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। इस कारण ब्लाक लिया गया है। 26 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 14 ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट, ऑरिजनेट और नौ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। इसके साथ ही 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस, मेरठ सिटी से चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन राज्यरानी एक्सप्रेस रविवार से 14 जून तक निरस्त रहेगी। बिशारतगंज-आंवला स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 पर मरम्मत कार्य होना। लिहाजा, रविवार को 12035 टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से 60 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी। 12036 दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से 210 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: गर्मी से लोग हुए बेहाल...पारा 41 पर बरकरार, जानिए मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?

संबंधित समाचार