बरेली: घर में घुसकर महिला पर झोंका फायर, पेट में लगे छर्रे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने साथी संग महिला के घर में घुस कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कुछ छर्रे महिला के पेट में लगे, जिससे वह घायल हो गई। 

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के संजय नगर जोशी वाली गली की रहने वाली पिंकी शर्मा ने बताया कि उनका 12 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। इसके कारण उन्होंने पिछले साल संजय नगर में एक प्लाॅट लेकर उस पर मकान बनवाया था। इस दौरान हजियापुर के रहने वाले क्रांति कश्यप से उनकी रेता-बजरी की दुकान से सामान लेने के कारण जान पहचान हो गई। 

आरोप है कि शनिवार शाम क्रांति एक अज्ञात साथी के साथ घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर क्रांति कश्यप के कहने पर उसके दोस्त ने तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे उनके पेट में लगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: गर्मी से लोग हुए बेहाल...पारा 41 पर बरकरार, जानिए मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?

संबंधित समाचार