बहराइच: मृतक की हुई पहचान, शनिवार को जंगल में पेड़ से लटकता मिला था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव जामुन के पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। रविवार सुबह युवक की पहचान हो गई है। वह मोतीपुर गांव का निवासी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के हंसुलिया जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला था।

 काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। जिस पर उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी अनिल यादव (25) अशोक यादव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह घर के लोग भी बता पाने में असमर्थ हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि युवक एक सप्ताह पहले ही पंजाब से घर आया था। वह वहीं पर काम करता था। पिता मोतीपुर वन बैरियर के पास पान की दुकान का संचालन करते हैं।

यह भी पढ़ें:-UP में सॉल्वर गैंग और पेपर लीक से निपटने के लिए बनेगा कठोर कानून, सीएम योगी बोले- छात्रों के भविष्य से नहीं होने दूंगा खिलवाड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता