तेंदुए का खेत में मिला शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे खेत में एक तेंदुए का शव मिला है। वह अभी छोटा है। वन विभाग आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जता रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के राजापुर बीट में बनघुसरी गांव स्थित है। गांव के निकट जंगल से सटे खेत में शनिवार को एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उप प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आपसी संघर्ष में मौत हुई है। तेंदुआ शावक है। उसकी उम्र आठ से नौ माह के आसपास है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

ये भी पढ़ें -ऑनलाइन पैसे लेना दुकानदार को पड़ा महंगा, बैंक खाता फ्रीज, जानें क्या है मामला...

संबंधित समाचार