सोनभद्र में हाइवा ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर -ट्रॉली चालक की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जगदीश पाल (42) पुत्र विजय बहादुर पाल निवासी सुकृत (परसहवा टोला) ट्रैक्टर ट्राली ले कर सुकृत से मधुपुर बांस लेने अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था।

वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा था कि अचानक पीछे से हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें -बलिया: सपा के नवनिर्वाचित सांसद समेत 161 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानें वजह

संबंधित समाचार