कौशांबी: किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। कौशांबी जिले की एसओजी और कोखराज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी प्रधानाध्यापक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा स्थित रामबली शर्मा बालविद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार मिश्रा के विरुद्ध 6 जून को सोशल मीडिया पर एक किशोरी से संबंधित अश्लील वीडियो वायरल होने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मुख्य आरोपी सूचना पाते ही घर से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई थी। इस दौरान सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से क्षुब्ध किशोरी शनिवार को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।

इस मामले में कोखराज पुलिस ने वीडियो वायरल करनेवाले आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था आज मुखबिर की सूचना पर कोखराज के टेढ़ी मोड के पास से पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ेः JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी, 48248 उम्मीदवारों ने परीक्षा की उत्तीर्ण

 

संबंधित समाचार