Unnao: चोरों ने प्रधान समेत दो घरों को बनाया निशाना, नगदी व जेवर समेत आठ लाख का माल पार, फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में देर रात चोरों ने प्रधान सहित दो घरों को निशाना बनाते हुये नकदी व जेवर समेत 8 लाख कीमत का माल पार कर दिया। सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुयी। घर के अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा देख हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी अजगैन पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

चोरी 2

बता दें अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी प्रधान मंगली प्रसाद देर रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गये। इस दौरान चोर मौका पाकर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुये। चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे 3 लाख कीमत के जेवर व, बक्शे की कुंडी काट कर लड़की की शादी के लिये रखे ढाई लाख रुपए की नगदी पार कर दी। 

वहीं चोरों ने पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव पुत्र रामलाल के घर को निशाना बनाते हुये घर के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से ताला तोड़कर 5 लाख कीमत के जेवर व 17 हजार रूपए नगदी पार कर दी। सुबह उठने पर गृह स्वामियों को घटना की जानकारी हुयी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया चोरी की जानकारी हुयी है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एक दर्जन इलाकों में रात भर गायब रही बिजली, भीषण गर्मी से लाखों लोग रहे परेशान, जागते बीती रात

 

संबंधित समाचार