पीलीभीत: आम का लालच देकर बच्ची को बाग में ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी को बांधकर की गई पिटाई...जानें पूरा मामला
demo image
जहानाबाद, अमृत विचार। दस साल की बच्ची को आम देने का लालच देकर एक शोहदा बाग में ले गया। वहां पर बच्ची से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। इसके बाद धमकी देकर भगा दिया। आरोप है कि घटना का पता लगने के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर बांधकर जमकर पिटाई लगाई। जिसके फोटो भी वायरल हुए है। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जहानाबाद थाने में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में ही एक बाग है। जिसमें मोहल्ला बिलई का रहने वाला करीम रखवाली करता है। आठ जून को उसकी एक लाइट पीड़ित के घर पर चार्जिंग पर लगी हुई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह चार्जिंग पर लगी लाइट लेने के लिए पहुंचा। दस वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी।
आरोपी पुत्री को आम का लालच देकर बाग में ले गया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर डरा धमकाकर भगा दिया। पुत्री रोते हुए घर पहुंची और घटना बताई। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। उधर, सोशल मीडिया पर आरोपी की बांधकर पिटाई करने के फोटो-वीडियो वायरल हो गए। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मामले में पिता से मिली तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी करीम के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
