डीएसपी के स्थानांतरण को बस्ती के एसपी ने डीजीपी कार्यालय को लिखा पत्र, SP सिद्धार्थनगर ने शुरू की मामले की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजस्थान की महिला डॉक्टर के साथ विवाहेत्तर संबंधों में फंसे बस्ती के डीएसपी के तबादले के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। उधर, मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण एसपी सिद्धार्थनगर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अर्ध शासकीय पत्र पर मुख्यालय जल्द फैसला ले सकता है।

ये भी बताते चलें सीओ विनय कुमार चौहान की महिला मित्र ने यह रिपोर्ट बस्ती में दर्ज न कराकर राजस्थान के जयपुर में करायी थी। बाद में रिपोर्ट जयपुर से बस्ती ट्रांसफर होने के बाद महिला थाने में दर्ज हुई। यह भी बताते चलें कि डीएसपी विनय कुमार चौहान जब मथुरा में बतौर सीओ तैनात थे, तभी उनकी मुलाकात महिला डॉक्टर से हुई थी।

मुलाकात दोस्ती में बदली, फिर दूसरा विवाह करने को लेकर दोनों राजी भी हुए। महिला डॉक्टर पहले से विवाहित है। उसका पति राजस्थान के एक नगर निगम में नौकरी करता है। फिलहाल बस्ती के सरकारी आवास में राज खुल गया और मामला मारपीट और एफआईआर तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:-NEET Exam Result: नीट के परिणाम में धांधली का आरोप, छात्रा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

संबंधित समाचार