रामपुर : डूंगरपुर से जुड़े एक और मामले में आज आ सकता है फैसला, एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार।  सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर के एक और मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। अब इस मामले में सोमवार दोपहर में फैसला आ सकता है।  इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में काफी समय से हो रही है।

सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में कई मुकदमे दर्ज कराए थे। जिसमें लगातार सुनवाई हो रही है। हालांकि सपा नेता आजम खां फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।

डूंगरपुर बस्ती निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे में दोनों पक्षों की ओर से  शुक्रवार को बहस पूरी कर ली गई थी। कोर्ट अब इस मामले में आज यानि सोमवार को फैसला सुना सकती है। इस मामले में सपा नेता आजम खां,उनके करीबी रह चुके फसाहत अली खां शानू, इमरान, इकराम, शावेज खां, ठेकेदार बरकत अली को आरोपी बनाया गया है।

ये भी पढे़ं : रामपुर: सड़क हादसे में दूल्हे के बड़े भाई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार