IND vs PAK : पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने इमाद वसीम पर जानबूझकर गेंदें बर्बाद करने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने इमाद वसीम पर भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में जानबूझकर गेंदें बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान की टीम न्यूयॉर्क में रविवार को खेले गए मैच में 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। इस बीच उसने 59 गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता। वसीम ने 23 गेंद पर 15 रन बनाए।

मलिक ने कहा, आप उसकी (वसीम) पारी पर गौर करो तो ऐसा लगता है कि वह रन बनाने के बजाय गेंदें बर्बाद कर रहा है और लक्ष्य का पीछा करते हुए चीजों को मुश्किल बना रहा है। एक अन्य पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान की टीम में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है तथा कुछ खिलाड़ियों को कप्तान बाबर आजम से शिकायत है। अफरीदी ने कहा,  एक कप्तान सभी को साथ लेकर चलता है। वह या तो टीम को बर्बाद करता है या उसको अच्छा बना देता है। विश्व कप को समाप्त होने दो इसके बाद में खुलकर बात करूंगा।

उन्होंने कहा, शाहीन (अफरीदी) के साथ मेरा ऐसा रिश्ता है कि अगर मैं उसके बारे में बात करूंगा, तो लोग कहेंगे कि मैं अपने दामाद का पक्ष ले रहा हूं।  अफरीदी की बेटी की शादी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन के साथ हुई है जिन्हें विश्व कप से ठीक पहले कप्तान पद से हटा दिया गया था। उनके कप्तान रहते हुए पाकिस्तान ने केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ एक श्रृंखला खेली। 

ये भी पढ़ें : IND vs PAK : भारत से हार के बाद पीसीबी अध्यक्ष ने कहा- पाकिस्तानी टीम में आमूलचूल बदलाव की जरूरत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात