Unnao: प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को आग के किया हवाले...दुष्कर्म के मामले में भिजवा चुकी है जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को आग लगाई

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र निवासी एक युवती पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी के घर पहुँची। इस दौरान युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। जब परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो युवती ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गयी। 

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। 

दही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 26 वर्षीय युवती का पुरवा क्षेत्र के सकरन गांव निवासी नरेश पुत्र गोले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। नरेश के परिवार वालों ने युवती को अपनाने से मना कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर युवती ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। 

आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझायी, लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों की मानें तो युवती काफी दिनों से उन्हें परेशान कर रही है। 

पूर्व में दो बार वह नरेश को जेल भिजवा चुकी है। पूरे प्रकरण में कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने युवती को भर्ती करा दिया है, मामलें की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- छह सीटें हारे तो मंत्री की झोली रह गई खाली...कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

संबंधित समाचार