आप ने हरियाणा भवन में दिल्ली में पेयजल संकट के विरुद्ध किया प्रदर्शन, पानी छोड़ने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पड़ोसी राज्य हरियाणा पर यमुना नदी का दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यहां हरियाणा भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी विधायक कुलदीप कुमार समेत आप के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। 

कुमार ने कहा, ‘‘ भाजपा गंदी राजनीति कर रही है और दिल्ली के लोगों को उनके हिस्से के पानी से वंचित कर रही है, जबकि उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। उप राज्यपाल को दिल्ली के लोगों के प्रतिनिधि के तौर पर हस्तक्षेप करना चाहिए।’’ 

दिल्ली सरकार ने पिछले एक पखवाड़े के दौरान बार-बार हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। उधर, भाजपा, आप नेताओं पर जल संकट के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप सरकार की लचर व्यवस्था के कारण पानी की चोरी और बर्बादी हो रही है।

ये भी पढ़ें- ISRO के आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सौर लपटों की लीं तस्वीरें, 127 दिन बाद सामने आया फोटो

संबंधित समाचार