Indigo Airlines पर फूटा लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का गुस्सा, कहा- मेरा समय ख़राब करने के लिए धन्यवाद
तकनीकी खामी बताकर यात्रियों को विमान से उतारा, बोर्डिंग के बाद उड़ान निरस्त होने का एनाउंसमेंट
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का गुस्सा इंडिगो एयरलाइंस पर फूटा। विमान में यात्रियों को बैठाए जाने के बाद तकनीकी खामी बताकर वापस उतारा गया। ऐसे में सोशल मीडिया मंच एक्स पर नेहा ने इंडिगो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एयरलाइंस ने उनके पांच घंटे समय बर्बाद कर दिए।
अपनी पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने कहा कि एक दिन पहले रविवार को उन्हें लखनऊ से उड़ान संख्या 6ई 546 से दिल्ली जाना था। देर शाम 8:20 बजे की उड़ान से एक घंटा पहले बोर्डिंग के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा। बोर्डिंग के बाद उड़ान निरस्त होने का एनाउंसमेंट होने लगा। इसके बाद इंडिगो ने टिकट रिफंड का विकल्प दिया। उन्होंने विकल्प चुना लेकिन लगेज मिलने में दो घंटे लग गए जबकि इंडिगो ने 20 मिनट की बात कही थी। इसकी वजह भी इंडिगो के कर्मचारी साफ नहीं बता सके।
लोक गायिका ने पोस्ट में लिखा कि शाम 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 11:20 बजे उनको वापस पहुंचना पड़ा। एयरलाइंस ने उनके पांच घंटे बर्बाद कर दिए। साथ ही चेतावनी दी कि एयरलाइंस को अपने यात्रियों की फिक्र है न ही उनके समय की चिंता। समय रहते अपना रवैया दुरस्त कर लेना चाहिए। दूसरी ओर एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान में समस्या आ गई थी जिस वजह से यात्रियों को उतारा गया। बाद में गड़बड़ी दुरुस्त होने के बाद उड़ान संख्या 6ई 546 रात 10:57 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
डियर @IndiGo6E
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) June 9, 2024
आपको न अपने यात्रियों के सम्मान की फ़िक्र है न ही उनके समय की चिन्ता है.
आपको समय रहते अपना रवैया दुरुस्त कर लेना चाहिए.
मेरी आज लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट 6E546 का समय शाम 8:20 का था. घंटे भर बोर्डिंग का इंतज़ार करवाने के बाद तकनीकी ख़राबी की अनाउंसमेंट कर दी… pic.twitter.com/AuVskv6rjt
यह भी पढ़ेः लखनऊ: ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल आज, बदले रहेंगे रास्ते, इन मार्गों पर जानें से बचें
