लखनऊ: ज्येष्ठ महीने का तीसरा बड़ा मंगल आज, बदले रहेंगे रास्ते, इन मार्गों पर जानें से बचें

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। ज्येष्ठ महीने का आज  तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी के अधिकतर हनुमान मंदिरों के अलावा प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी श्रद्धालुओं और विभिन्न संस्थानों की तरफ से भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा मंगल पर डायवर्जन लागू किया है। यह सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार को आयोजन खत्म होने तक लागू रहेगा।

जानिये किन रास्तों पर आवाजाही में रहेगा बदलाव
  1. सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली भारी गाड़ियां रोडवेज, सिटी बस पुरनिया रेलवे क्रासिंग एवं डालीगंज रेलवे क्रासिंग से कपूरथला और आईटी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया रेलवे क्रासिंग, डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीम नगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकन्दरबाग होकर निर्धारित किया गया है।
  2.  कैसरबाग और हजरतगंज की तरफ से आने वाले भारी गाड़ी, रोडवेज, सिटी बस सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की ओर नहीं जा सकेंगी। वैकल्पिक मार्ग सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, पुरनिया रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव,चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर निर्धारित किया गया है।
  3. कुर्सी रोड की ओर से आने वाला सामान्य ट्रैफिक विष्णुपुरी कॉलेज व हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की तरफ नहीं जा सकेगा। वैकल्पिक मार्ग हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाह नगर, निशातगंज, सिकन्दरबाग होकर निर्धारित किया गया है।
  4. आईटी चौराहा से रोडवेज, सिटी बसें विवेकानंद पॉलीटेक्निक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलिटेक्निक से विष्णुपुरी होकर निर्धारित किया गया है।
  5. सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से अलीगंज की तरफ से आने वाले वाहन चालक कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग सहारा टावर तिराहे से दाहिने 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मन्दिर तिराहा से दाहिने निरालानगर ओवरब्रिज होकर निर्धारित किया गया है।
  6. आईटी,निरालानगर की ओर से आने वाले कमर्शियल वाहन ऑटो, विक्रम, चार पहिया और दो पहिया वाहन निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग निराला नगर तिराहे से बाएं चौराहा नम्बर-08 से डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होकर निर्धारित किया गया है।
  7. छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। वैकल्पिक मार्ग वायरलेस चौराहा, सेन्ट्रल बैंक होकर निर्धारित किया गया है।
  8. सांई मंदिर अलीगंज तिराहे से वाहन कपूरथला चौराहा नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टावर होकर निर्धारित किया है।
  9. अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर- 8 होकर तय किया गया है।
हनुमान सेतु का डाइवर्जन

सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कटिंग से हनुमान सेतु की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग शालीमार कटिंग से दाहिने होते होकर तय किया गया है। हनुमान सेतु पेट्रोल पंप तिराहे से शालीमार, सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निकल सकेंगे।

आईटी चौराहा की तरफ से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक मार्ग डालीगंज पुल चौराहा, निशातगंज होते हुए तय किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन मकान जलकर राख, 17 मवेशियों की भी जलकर हुई मौत

 

संबंधित समाचार