जिनके कारण पूरा बिहार पलायन कर गया था, वे नौकरी देने की बात कर रहे: नड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेतिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज कर कहा कि जिनके कारण पूरा बिहार पलायन कर गया था, वे अब रोजगार देने के वादे कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि तेजस्वी के पोस्टर में अब लालू यादव का चित्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें मालूम …

बेतिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज कर कहा कि जिनके कारण पूरा बिहार पलायन कर गया था, वे अब रोजगार देने के वादे कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि तेजस्वी के पोस्टर में अब लालू यादव का चित्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि लालू की तस्वीर से लोगों को बिहार का लालटेन युग याद आएगा।

बेतिया में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजद में बेटा कहता है कि मैं आपको रोजगार दूंगा। जबकि इन्हीं के चलते सारा बिहार पलायन कर गया और लालू उस पर खुशी मनाते रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये क्या रोजगार देंगे? नौकरियां तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी हैं।

राजद पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की राजनीति ने लोगों को इतना जागरूक कर दिया कि बेटे को पिता की तस्वीर पोस्टर से हटानी पड़ रही है। तेजस्वी को मालूम है कि लालू की तस्वीर से लोगों को बिहार का लालटेन युग याद आएगा। और जब जगत प्रकाश भाषण देंगे और मोदी की तस्वीर होगी तो लोगों को एलईडी युग याद आएगा।

नड्डा ने कहा कि 2014 के पहले कोई अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं रखता था और तब जाति, वर्ग, इलाके के आधार पर वोट मांगा जाता था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नरेंद्र मोदी ने राजनीति का चरित्र ही बदल डाला। यह तय हो गया है कि अब कोई आएगा तो काम के आधार पर ही आएगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया मोदी की तारीफ कर रही है और हमारे यहां राहुल गांधी पाकिस्तान की डफली बजा रहे हैं।

संबंधित समाचार