Bareilly News: बादल छाए मगर नहीं लुढ़का तापमान, रात में भी बढ़ी गर्मी...13-15 जून तक जिले में हीट वेव का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक दिन में 5.3 डिग्री की बढ़त के साथ 29.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दिन में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में लू चलने से लोग परेशान हो गए।

मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। जिले में मंगलवार दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस दौरान हवा में नमी सुबह 39 प्रतिशत और शाम को 21 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून की आहट के चलते जिले में दिनभर बादल छाए रहे। वर्तमान पारिस्थितिक स्थितियों के अनुसार अभी बारिश नहीं होने का पूर्वानुमान है। वहीं 13-15 जून तक जिले में हीट वेव का अलर्ट है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मंडल के चारों जिलों में बसपा के संगठन में बदलाव

 

 

संबंधित समाचार