प्रयागराज : माफिया शाइस्ता परवीन की संपत्ति कुर्क करने की कवायद हुई तेज़
हटवा में ज़ैनब के मकान पर चलेगा बुल्डोजर
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड के बाद करीब सवा साल से फरार माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन की संपत्ति जल्द ही कुर्क कर दी जाएगी। इसकी कवायद पुलिस ने तेज कर दी है।
शाहगंज इलाके में स्थित जमीन की कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई है। इस प्रापर्टी को जब्त किए जाने के बाद अतीक के परिवार और उसके गैंग को बड़ा झटका लगने की बात कही जा रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजस्व विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद उस प्रापर्टी को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क करने की कवायद तेज कर दी गई है।
उधर, हटवा में अशरफ की बीवी जैनब के मकान को भी ढहाने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर अशरफ के ससुराल वालों ने कब्जा कर लिया था और उसके बाद मकान बनवाया।
यह भी पढ़ें: NHM: संविदाकर्मियों को घर के पास मिले तैनाती, संघ ने मिशन निदेशक को लिखा पत्र
