महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा नगर निगम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव बुधवार से प्रारम्भ हो गया है। दस दिवसीय कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित देश के कई वीवीआईपी भाग लेंगे।

जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर नगर निगम भी तैयारियों में जुट गया है। पहले  दिन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने महंत कमल नयन दास, नगर आयुक्त संतोष शर्मा व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मणिरामदास जी की छावनी में बैठक की। 

महापौर ने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान देश भर से साधू-संत, वीवीआई सहित कई राज्यों के सीएम अयोध्या आएंगे। इस सब को लेकर सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती कार्यक्रम स्थल पर की जाए।

जगह-जगह कूड़े के डिब्बे रखवा दिए जाएं। मार्गों पर चूना का छिड़काव कराया जाए। फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं के लिए बोर्ड लगवाए जाएं। पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाए। मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए।

ये भी पढे़ं- पाकिस्तान के साथ लगी सीमा अभेद्य नहीं होने के कारण आतंकवाद अभी तक बरकरार: फारूक अब्दुल्ला

संबंधित समाचार