पेरिस में डॉ. अंजना सिंह को मिला भारत गौरव अवार्ड,दी बधाई
प्रतापगढ़ अमृत विचार : बहुंचरा गांव के रहने वाले परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह की पत्नी कवयित्री डॉ. अंजना सिंह सेंगर पेरिस स्थित फ्रेंच सीनेट पैलेस डू लक्जमबर्ग में भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजी गई। उन्हें सम्मानित किये जाने पर जिले के साहित्यकारों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अभूतपूर्व उपलब्धियों द्वारा विश्व में भारत का मान बढ़ाने वालों को पेरिस में सम्मानित किया। जिसमें फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर, अयोध्या में श्रीराम जी की मूर्ति निर्माण करने वाले अरुण योगिराज एवं वस्त्र डिजाइन करने वाले मनीष त्रिपाठी,डॉ. अंजना सिंह सेंगर सहित 18 देशों के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीबाला जी मंदिर के महंत पंडित नरेशपुरी महाराज, फ्रांस सीनेट के उपसभापति डोमिनिक थियोफिले, सीनेटर फ़्रेडरिक बुवाल,फ्रांस में भारत के काउंसलेट जनरल प्रवीण कुमार मिश्रा एवं संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्र ने सभी को सम्मानित किया। डॉ.अंजना को सम्मानित किये जाने पर बहुंचरा ग्राम प्रधान मदन सिंह, साहित्यकार निर्झर प्रतापगढ़ी,सुनील प्रभाकर,राजमूर्ति सिंह सौरभ,नागेंद्र अनुज,अशोक सिंह,संजय सिंह,रंजन सिंह,फौजदार सिंह,समीना अख्तर सहित लोगों ने बधाई दी है।
ये भी पढ़ें- बढ़ते वजन से हो गए हैं परेशान तो आज से ही शुरू करें इन चार चीजों का सेवन, जल्द ही मोटापे से मिलेगी निजात
