बरेली: 15 जून से भरे जाएंगे एमए के सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परिसर में संचालित एमए पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक एमए के सम सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा के फार्म 15 से 23 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को 25 जून तक भरे हुए फार्म विभाग में जमा करने होंगे और विभागों को फार्म सत्यापित करने होंगे।

एमबीबीएस की पूरक परीक्षा के फार्म अब 22 तक भरे जाएंगे
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल भाग एक एवं दो की पूरक परीक्षा 2024 के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 जून थी लेकिन छात्रहित में इसे बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। छात्र 20 जून तक ऑनलाइन फार्म भरकर 22 जून को महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे।

बीएएमएस के परीक्षा फार्म भी अब 20 तक भरे जाएंगे
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष (बैच 2018, 2019 और 2020) की मुख्य एवं पूरक परीक्षा के फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक फार्म 3 जून से भरे जा रहे हैं। अब छात्र 20 जून तक ऑनलाइन फार्म भरकर 22 जून तक महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार्यालय में आरएम को जिंदा जलाने की थी योजना, निरीक्षण के लिए निकले थे 30 मिनट पहले

संबंधित समाचार