बहराइच: घर में सो रहे बालक पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला 

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

आधी रात को घर में कूद गया तेंदुआ, पिंजड़ा लगाने की तैयारी

बिछिया, बहराइच, अमृत विचार। धर्मापुर रेंज के गांव में रात डेढ़ बजे तेंदुआ घर में कूद गया। इसके बाद उसने छह वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। सीएचसी में इलाज शुरू होते ही बालक की मौत हो गई। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज के ग्राम पंचायत जलिहा के मजरा टेपरा गांव निवासी शाहिद का मकान जंगल से 100 मीटर की दूरी पर बना हुआ है। 

बहराइच घर में सो रहे बालक पर तेंदुए ने हमला (1)

बुधवार रात को परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। जबकि अन्य लोग नीचे थे। रात डेढ़ बजे जंगल से निकल कर तेंदुआ घर में घुस गया। इसके बाद वाहिद (6) को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर घर के बाहर चला गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ बालक को छोड़कर फरार हो गया। रात में ही बालक को वाहन से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। तेंदुए के हमले की जानकारी होने पर एसडीएम संजय कुमार, डीएफओ बी शिव शंकर, रेंजर रत्नेश कुमार भी मौके पर गए। गुरुवार सुबह गांव पहुंच कर पगचिन्हों का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि 10 हजार आर्थिक सहायता राशि दी गई है।

तीन टीम लगी, पिंजड़ा भी लगेगा

बहराइच घर में सो रहे बालक पर तेंदुए ने हमला (2)

डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुए पर निगरानी के लिए एसटीपीएफ़, वन विभाग और एक अन्य टीम निगरानी के लिए लगाई गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : सात साल से नियुक्ति विभाग में जमे विशेष सचिव हटे

संबंधित समाचार