गोंडा: बोरी में मिला युवती का शव, हत्या कर शव जंगल नें फेंके जाने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गोंडा, अमृत विचार: इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर राजा के मजरा गांव मौहरिया में बुधवार की देर शाम कुंआनो नदी पर बने पुराने पुल को पास एक युवती का शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका को मार कर आरोपी ने शव को बोरे में भरकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक उन्हें अज्ञात शव फेंके जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पर वे जब पुल के पास पहुंची तो पुल के उत्तरी छोर पर एक बोरी पड़ी हुई थी। शव के देखने में वह तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। मृतका की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं न ही उनके पास कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट आई है।

स्थानीय लोगों का कि कहना है कि युवती की हत्या कर उसका शव जंगल के बीच लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भवानीपुर खुर्द पुलिस चौकी के इंचार्ज विवेक मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही हो पाएगा।

यह भी पढ़ेः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत,साथी गम्भीर

संबंधित समाचार