118 पंचायत सहायकों के भरे जाएंगे पद, 30 तक करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भर्ती प्रक्रिया शुरु, मेरिट लिस्ट के आधार होगा चयन

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सहायक के 118 पदों को भरने की प्रक्रिया पंचायत राज विभाग ने तेज कर दी गई है। 15 से 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। विभाग ने इसकी सूची निदेशालय को भेज दी है। मेरिट लिस्ट के आधार पर पात्रों का चयन किया जाएगा।
पंचायती राज विभाग ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 2021 में जिले की 1154 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की थी।

इसके बाद ग्राम पंचायतों में तैनात 118 पंचायत सहायकोंं ने दूसरी जगह काम मिलने, पढ़ाई के चलते या फिर अन्य कारणों के चलते नौकरी छोड़ दी। इससे जिले के विभिन्न ब्लाॅकों में पद खाली हो गए। बीते दिनों शासन ने डीपीआरओ को रिक्त पदों को भरने के लिए आदेश का पत्र भेजा था। इसके बाद जिले में रिक्त पदों पर इनकी भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी समय सारिणी के अनुसार 15 से जून तक डीपीआरओ कार्यालय, ब्लॉक या फिर ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेजन जमा कर सकते हैं।

इसके बाद सात से 14 जुलाई के बीच आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसे ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके यह समिति सूची पर अनुमोदन कर उसे जिलास्तरीय समिति के सामने रखेगी। इसके बाद 15 से 21 जुूलाई के बीच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति परीक्षण कर संस्तुति दी जाएगी। फिर अंतिम चरण में चयनितों को 22 से 24 जुलाई के बीच ग्राम पंचायतों द्वारा नियुक्त पत्र दिया जाएगा। डीपीआरओ नितेश भोंडेले ने बताया कि पंचायत सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। समय सारिणी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संपंन कराई जाएगी।


ब्लॉकवार रिक्त पद वाली ग्राम पंचायतें
  • बनीकोडर--भवनियापुर, भुंडेरी नरायनपुर, डिगसरी, फतेहगंज, जरौली, मोहम्मदपुर उपाध्याय, रसूलपुर, सड़वाभेलू, सूरजपुर।
    बंकी--बस्ती, जसमंडा।
  • दरियाबाद---अद्रा, बिबियापुर, कमौली, मंझेला, मियांगंज, नियामतपुर, सरांय रज्जन।
  • देवा--कैथी, करौंदा, खेवली, पीरनगर, शेषपुर, तिंदोला।
  • फतेहपुर--औरंगाबाद, बरावां, ईसेपुर, जगसंडा, खांसीसरांय, मदनपुर, सफीपुर, संदूपुर, सरवां।
  • हैदरगढ़--बेहटा, हरपालपुर, कमेला, मोहम्मदपुर, मुस्तफाबाद, सरायं रावत, थलवारा, टिकरहउवा, उमरावत क्रिसिया।
  • हरख--बलछत, भगवान, चियारा, दौलतपुर, गढ़ी राखमऊ, हरख, टेसुवा सलेमचक, टिकरा मुर्तजा।
  • मसौली--अंबौर, चंदवारा, प्यारेपुर सरैयां, वाजिदपुर।
  • निंदूरा-- अगासंड, बड्डपुर, बजगहनी, गोडैंचा, खरिहानी, निंदूरा, परवरभारी।
  • पूरेडलई-- अतरसुईयां, बांसगांव, बादशाहपुर, कमियार, खजूरी, खेतासरांय, मांझारायपुर, नियामतपुर,विद्यानगर।
  • रामनगर-- दतौली, लहड़रा, मलौली, मीतपुर, निजामपुर।
  • सिद्धौर--अरूई, चांदूपुर, जमालपुर, कोठी, मंसारा, मोहम्मदपुर चंदीसिंह, मरलीगंज, निकटा सरैयां, सालभारी, सोहावन।
  • सि.गौसपुर--औलियालालपुर, ददरौली भवनियापुर, धसरिया, जगदीशपुर, कटका, खजुरिया, खालसापुर, खुदरामऊ, किशुनदासपुर, मधवापुर,मीरापुर, सैदरपुर,तारापुर गुमान, ठाकुरपुर
  • सूरतगंज-बभनवां, बरैया, गगौरा, जगतपुर, करनपुर, लालपुर करौता, मधवाजलालपुर।
  • त्रिवेदीगंज--चंदरौली, बेलहारी, लाही, मंझुपुर, नरदही, सहावर, शिवनाम, त्रिवेदीगंज।

 

यह भी पढ़ें: NHM: संविदाकर्मियों को घर के पास मिले तैनाती, संघ ने मिशन निदेशक को लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार