Big Breaking: अल्मोड़ा: बिनसर सेंचुरी में वनाग्नि बुझाने गए चार कर्मचारी जिंदा जले, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा के बिनसर अभ्यारण क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादस हो गया। यहां जंगल की आग बुझाने गए चार वन व अन्य कर्मचारियों की वनाग्नि में झुलसने से मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

वनाग्नि की चपेट में आने से वन विभाग का वाहन भी खाक हो गया। गंभीर रूप से झुलसे घायलों को बेस अस्पताल लाया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि एक व्यक्ति 80 फीसदी तक झुलस चुका है। जबकि अन्य 45 प्रतिशत झुलसे हैं। बिनसर के जंगल में वनाग्नि के भेंट चढ़े लोगों में वन विभाग के फायर वाचर, पीआरडी के जवान शामिल बताये जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों व घायलों के नाम पता नहीं चल सके हैं

संबंधित समाचार