अयोध्या : फर्जी शयन आरती का पास बनाकर वसूली में एक गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। रामजन्मभूमि मंदिर में फर्जी आरती पास के नाम पर रकम हड़पने के एक और मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षितिज टंडन, अमन गांधी व दीपक भास्कर ने माध्यम से रामलला के शयन आरती का पास हासिल किया था। जिसके एकज में उनसे 2700 रूपये लिए गए थे। नौ जून की रात 9:45 बजे सुरक्षा कर्मियों की ओर से जाँच और स्कैनिंग में पास फर्जी मिला था। जिसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। दर्ज रिपोर्ट की विवेचना में जुटी पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में संदीप पांडेय को गिरफ्तार किया है। रामजन्मभूमि के प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ितों को पास की पीडीएफ उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
हनुमानगढ़ी के तीन साधुओं के खिलाफ रिपोर्ट
रामनगरी के रामपथ स्थित एक दुकान को लेकर हुए विवाद में हनुमानगढ़ी के तीन साधुओं के खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी आदि की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
पीड़ित अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज निवासी विवेक गुप्ता का कहना है कि उन्होंने हनुमानगढ़ी के हरिद्वारी पट्टी से रामपथ पर अपनी पत्नी प्रीती के नाम एक दुकान ली है। वह गुरुवार सुबह दुकान पर गए तो देखा कि ऊपरी हिस्से में रहने वाले हरिद्वारी पट्टी के साधुओं रामदास चेला स्व. भगवान दास, धनजय दास व टीका दास ने दुकान के सामने पक्की दीवार खड़ी कर दी है।
भीतर की दीवार तोड़ दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया। मुझको मौके पर देख तीनों साधु गाली-गलौच करते हुए हमलावर हो गए और मारापीटा तथा दुबारा दुकान की ओर आने पर परिवार से हाथ धो देने की धमकी दी। रामजन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में तीन साधुओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
