वारदात : सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग कर लाखों की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार । दुकान बंदकर घर जा रहे सर्राफा कारोबारी पर पल्सर सवार बदमाशों ने फायर कर आभूषण से भरा झोला व नकदी लूट ली। जिसमें 35 हजार रुपये नगद समेत 10 लाख की लूट बताई गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। 

अमेठी जनपद के ज्ञानीपुर के रहने वाले महेंद्र कसौधन कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफारपुर बाजार में आभूषण की दुकान चलाते हैं। वह गुरुवार शाम को दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। अकारी पट्टी के पास पहुंचे तो दो पल्सर से आये पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर रोक लिया। सभी बदमाश मास्क लगाये थे,जिसमें दो लोग भगवा गमछा बांधे थे। रुकते ही महेंद्र की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और आभूषण से भरा झोला और नगदी ले लिया।

पीड़ित ने बताया कि 35 हजार नगदी, 100 ग्राम सोना,साढ़े तीन किलो चांदी समेत 10 लाख रुपये की लूट हुई है।बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर फायरिंग भी किया,संयोग रहा कि वह बाल - बाल बच गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित महेंद्र कसौधन ने डायल 112 से पुलिस को सूचना दी। बाद में चौकी प्रभारी एहसानुल हक,कोहड़ौर पुलिस भी पहुंची। सूचना पर एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस बदमाशों की पड़ताल करने में जुट गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार