बाराबंकी पुलिस से एनकाउंटर में इनामी बदमाश घायल, साथी फरार-तलाश में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी पुलिस ने एनकाउंटर में 20 हजार के इनामी बदमाश ओमप्रकाश रावत उर्फ संतोष उर्फ ओपी को गिरफ्तार किया है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर शुरू कर दी फायरिंग, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए अभियुक्त ओमप्रकाश रावत सीतापुर का निवासी है। पुलिस को उसके पास से 10 हजार रुपये नकद, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।  

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बाराबंकी व सीतापुर में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस बदमाश के खिलाफ सफदरगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार फरार बदमाश  शादाब भी सीतापुर का निवासी है जिसकी तलाश में दबिश दिए जा रही है। 

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: किशोर की गला रेतकर हत्या, बाग में फेका शव-जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार