लखीमपुर खीरी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: अवैध खनन कर मिट्टी भरकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने शुक्रवार की तड़के मॉर्निंग वॉक करने घर से निकली महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा सुबह करीब 04:24 बजे हुआ। शहर के मोहल्ला सरवती देवी कॉलोनी निवासी कमवेश्वरी देवी (45) शिक्षा मित्र सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। बेहजम रोड पर निरंकारी भवन के पास पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद तमाम लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: युवक की बरामदगी न होने पर भड़के परिजन, सड़क की जाम
