अयोध्या पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री, की मंडलीय समीक्षा बैठक
अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंच विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक की। इससे पहले सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नीट परीक्षा में हुए धांधली पर कहा कि पिछली सरकारों ने जिस तरह से भर्तियों में गड़बडी की उसको यूपी में योगी जी ने और केंद्र स्तर पर मोदी जी ने सुधार किया है, जो ऐसे गिरोह हैं जो लगातार गड़बड़ी करते थे आज वे नए तरीके से गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें सरकार ने निर्णय लिया है कि सख्त कानून बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा हो, जब भी परीक्षा होती है योगी जी यूपी एसटीएफ लगाते हैं, सीआईडी लगाते हैं, इंटेलिजेंस लगाते हैं, एलआईयू को लगाते हैं ताकि परीक्षा की सुचिता कमजोर ना हो, जो भी परीक्षा लीक हुई है उसको हमारे एजेंसियों ने पकड़ा है और आरोपियों को सजा दी है। असीम अरुण ने कहा कि हम लोगों को इस बात पर गर्व है कि देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। चुनाव में कहीं पर कम, कहीं पर ज्यादा वोट मिला, जहां पर ज्यादा मिला धन्यवाद, जहां पर काम मिला वहां पर हम समीक्षा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं डॉ. सूर्यकान्त, राज्यपाल ने किया सम्मानित
