बाराबंकी: भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की किल्लत, तेजी से सूख रही नेवली झील 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख/बाराबंकी, अमृत विचार। गर्मी दिन-ब-दिन अपने तेवर दिखा रही है। पहाड़ हो या फिर मैदान, हर जगह भीषण गर्मी का कहर जारी है। इन दिनों दोपहर में काफी गर्मी पड़ रही है। नौतपा भी अपना रंग दिखा चुका है। जिसमें कईयों की जान गर्मी के चलते जा चुकी है। ऐसे में आने वाले दिन मौसम के लिहाज से और ज्यादा गर्म होने वाले हैं। लगातार बढ़ रहा तापमान का असर झीलों और नदियों में भी देखने को मिल रहा है।

आलम ये है कि कई नदियों और जलाशयों का जलस्तर बेहद घट चुका है, साथ ही जलाशय और झीलें सूख चुकी हैं। वही हरख क्षेत्र की प्रसिद्ध नेवली झील के किनारों में भी इन दिनों पानी की जगह जमीन दिखाई देने लगी हैं।  साथ ही झील के अलावा क्षेत्र का जलस्तर भी बेहद कम हो गया है। जिस वजह से झील का किनारा मैदान बन चुका है। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को मुख्य रूप से पेयजल संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेवली झील में कुछ स्थानों पर नाम मात्र का पानी बचा है। जिससे पक्षियों के साथ पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जंगलों में रहने वाले जीव जंतु भी पानी के लिए परेशान है। यह वह झील है जिसमें पूर्व में कभी पानी खत्म नहीं होता था। लेकिन इस बार भीषण गर्मी पड़ने के कारण झील का पानी सूख गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में 50 हजार के इनामी अपराधी को एसओजी और पुलिस ने पकड़ा

संबंधित समाचार