बरेली: दहेज लोभियों ने महिला का गला घोंटकर मारने का किया प्रयास, पति समेत छह के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। तब जाकर महिला की जान बच सकी। महिला की तहरीर पर पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

थाना सीबीगंज क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी शबाना खान पत्नी अब्दुल तस्लीम खान ने बताया उसके पति व ससुराल वाले उसे मायके से कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करते रहते हैं। 11 जून 2024 को वह अपने कमरे में थी। 

इस दौरान उसके पति ससुर व अन्य घर के सदस्य आए और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने कहा कि आज इसको मार कर किस्सा खत्म कर देते हैं और दुपट्टे का फंदा लगाकर उसका गला घोंटने लगे। किसी तरह महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ससुरालियों से बचाया। इस दौरान उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार