ढाबे में सो रहा था युवक, मोबाइल ले उड़ा चोर-सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा- बलरामपुर रोड पर स्थित एक ढाबे में सो रहे एक युवक का मोबाइल लेकर एक चोर रफ्फूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सीसीटीवी में चोर मोबाइल ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा बलरामपुर मार्ग पर रेलवे मालगोदाम के पास स्थित राज ढाबे पर काम कर रहे देवी प्रसाद देर रात्रि में ढाबे पर काम करके ढाबे के अंदर ही सो गए थे। भीषण गर्मी होने के चलते देवी प्रसाद ने ढाबे का दरवाजा नहीं बंद किया था और पंखा चलकर के सो रहे थे। इसी दौरान रात में सोते समय एक अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर ढाबे के अंदर पहुंच गया और देवी प्रसाद के बगल चार्जिंग पर लगी उनकी ₹20 हजार का मोबाइल फोन को लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

जब ढाबे पर काम कर रहे देवी प्रसाद जब सोकर उठे तो देख उनका मोबाइल फोन उनके बगल चार्जिंग पर नहीं लगा हुआ था। जिसके बाद सुबह होने पर उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि माल गोदाम के पास स्थित एक ढाबे पर काम कर रहे एक कर्मचारी का सोते समय उसकी मोबाइल एक चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा जांच करके कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -शादी अनुदान योजना: पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की आय सीमा बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार