रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, रिश्तेदारों से हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रिश्तेदार के यहां पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव  चैनपुर निवासी तेज सिंह पुत्र राजाराम पत्नी गीता देवी के साथ अपने साढू चन्द्रपाल निवासी लाम्बाखेडा थाना नवाबगंज जिला बरेली घर गया था। परिवार की बात को लेकर अपने साढू के घर पर ही तेज सिंह से विवाद हो गया था। जिससे अचानक से उसकी तबियत खराब होने पर उसकी पत्नी गीता देवी व अन्य लोग इलाज के बरेली प्राईवेट अस्पताल लेकर गये थे। जहां पर डाक्टरों द्वारा तेज सिंह को मृत घोषित कर दियामृतक तेज सिंह की पत्नी शव को अपने गांव (ससुराल) ग्राम चैनपुर में ले आई।

ये भी पढ़ें : रामपुर: पिकअप से टकराता हुआ नदी में गिरा डंपर, चालक समेत तीन घायल

संबंधित समाचार