प्रयागराज: बारा में युवक की हत्या से बवाल, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा-चक्काजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भेलांव गांव में गोली मारकर की थी हत्या, मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीसीपी ने लोगों को समझाया 

बारा/नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। बारा के भेलांव गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में काम कर रहे  युवक की उसके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह मृतक का शव घर पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने बांदा राजमार्ग स्थित लोहगरा बाजार में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इसकी सूचना पर बारा सहित कई थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम बारा, डीसीपी यमुना नगर, एसीपी बारा ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। परिजन मामले में बारा पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

मालूम हो कि भेलांव निवासी मनीष मिश्र 28 पुत्र संतोष मिश्र का गांव के ही राजेश पांडेय पुत्र श्यामाकांत पांडेय से होली पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे दोनों पक्षों में तनाव बना था। तीन माह पूर्व मनीष ने बारा थाना पर जान का खतरा होने की शिकायत भी की थी। इस पर पुलिस ने शन्ति भंग में दोनों पक्षों को पाबंद भी किया था। मनीष किसी प्रॉपर्टी डीलर का वाहन चालक था। उसका कुछ प्रॉपर्टी का भी विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मनीष अपने पिता के साथ खेत में धान की नर्सरी लगाने की तैयारी कर रहा था। तभी दूसरा पक्ष राजेश वहां पहुंच गया और विवाद करने लगा। इसी बीच राजेश ने कई राउंड गोली चलाई। गोली लगने से मनीष की मौत हो गयी थी। 

6 - 2024-06-15T121346.187

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक मनीष का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव को लोहगरा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग बांदा पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह, डीसीपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय एवं एसीपी बारा संत लाल सरोज मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया और दो घंटे बाद जाम हटवाया। पुलिस के अनुसार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन वांछितो की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें -फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म-प्रेमी पर मामला दर्ज

संबंधित समाचार