लखनऊ: साली से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। साली को फोन कर घर बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारापीटा और घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपने बड़ी बहन के देवर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। हरदोई अतरौली निवासी पीड़िता की बड़ी बहन की शादी माल कस्बे में हुई है। 9 जून को युवती के पास बहन के देवर ने फोन किया। जिसने बताया कि भाभी की तबीयत ठीक नहीं है। तुम तुरंत घर आ जाओ। फोन आने के बाद युवती माल पहुंची।

रास्ते में ही देवर बाइक से मिल गया। जो युवती को बहन की ससुराल ले जाने के बजाए दूसरे मकान में लेकर चला गया। जहां आरोपी ने युवती को बंधक बना कर उसके साथ दुराचार किया। हरदोई पहुंच कर युवती ने परिवार को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद माल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी राजन को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार