अयोध्या: जिला अस्पताल के कर्मियों ने काला फीता बांधकर काम करने का किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मृत कर्मियों के परिजनों को नौकरी और देयक न मिलने के बाद जिला अस्पताल में संगठन के कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया है। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर काम करने का ऐलान किया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भानू व सानो का निधन हुए आठ माह हो गया, लेकिन अभी तक उनके परिवारजनों को न ही सरकारी सेवा में लिया गया और न ही उनके परिवारजनों को देयक मिला।

अन्य कर्मचारी के एसीपी का एरियर आदि की समस्या को लेकर एसआईसी से कई बार लिखित व मौखिक वार्ता हुई, लेकिन समस्या का निदान नहीं किया गया। संगठन ने मजबूर होकर सोमवार से काला फीता बांध कर रोष व्यक्त करना शुरू किया है। तीन दिन फीता बांध कर रोष व्यक्त करेगा। तत्पश्चात दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारी नेता रामबली ने बताया कि सीएमएस द्वारा कर्मचारियों की समस्या का निदान नहीं किया गया तो मजबूर होकर संपूर्ण रूप से हड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ेः तलाक पर ही खत्म हो रहा घरेलू विवाद, मयस्थता केंद्र विफल, जानें वजह

संबंधित समाचार