मनमानी और लेटलतीफी नहीं कर पाएंगे रोडवेज बसों के ड्राइवर, इस डिवाइस से होगी ट्रैकिंग   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यात्रियों का सुरक्षित होगा सफर, कंट्रोल रुम से होगी मॉनीटरिंग-ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएंगी बसें

बाराबंकी, अमृत विचार। परिवहन निगम की बसों में अब वीएलटी यानी (वैहिकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस)  सिस्टम लगेगा।  इसके साथ ही इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। ताकि बसों की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी। इससे यात्रियों का सफर जहां सुरक्षित हो सकेगा। वहीं यह लोग ट्रेनों की तरह ही बस का लाइव लोकेशन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। बताते चलें कि नई बसों में यह डिवाइस लग कर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि जल्द ही रोडवेज की बसें ऑनलाइन हो जाएंगी। इससे ट्रेनों की तरह बसों की भी लाइव लोकेशन पता चल सकेगा। साथ ही बसों की समयसारिणी भी तय होगी। इसके लिए बसों में वीएलटी (विकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगाने की तैयारी चल रही है। इसके जरिये लखनऊ से बसों की मॉनिटरिंग हो सकेगी। बसों का कोई टाइमटेबल नहीं होने से लोग ट्रेन से यात्रा को वरीयता देते हैं। ऐसे में यात्रियों का भरोसा कायम रखने के लिए परिवहन निगम बसों में वीएलटी लगवा रहा है। इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। वीएलटी का क्षेत्रीय, परिक्षेत्र व मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यहां से अधिकारी बसों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। बस क्यों देरी से पहुंची, कहां-कितनी देर खड़ी रही, इसकी भी जानकारी हो सकेगी। 

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुधा बताती हैं कि नई बसों में तो वीएलटी लगकर आ रही है। पुरानी बसों में भी लगाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। डिपो की तरफ से संचालित बसों की हर रूट के अनुसार समयसारिणी तैयार की जा रही है। वीएलटी लगने के बाद बसों का लाइव लोकेशन के बारे में पता लगाया जा सकेगा।

29 रुटों पर दाैड़ रहीं 112 अनुबंधित बसें
जिले में एक अंतर जनपदीय समेत दो बस अड्डे हैं। यहां से अलग-अलग 29 रुटों पर 112 अनुबंधित बसों का संचालन कराया जाता है। प्रतिदिन करीब 30 से 40 हजार यात्री सफर करते हैं। जिसे डिपों को प्रतिदिन आठ से दस लाख रुपये का राजस्व मिलता है। शहर के अंदर बने पुराने बस अड्डे से जहां देवा, फतेहपुर व उसके आगे जाने के लिए बसों का संचालन हो रहा है। वहीं अंतरजनपदीय बस अड्डे से लॉग रुट की बसों के साथ हैदरगढ़, रामनगर, टिकैतनगर, जैदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में बसों का संचालन कराया जाता है।

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान, मिलेंगे 10-10 लाख रुपए

संबंधित समाचार