बदायूं: शेखूपुर चौकी इंचार्ज और मूसाझाग के दो सिपाही लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी ने दो निरीक्षक, 9 उपनिरीक्षक और एक सिपाही के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

बदायूं, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एसएसपी ने दो निरीक्षक, 9 उपनिरीक्षक और एक सिपाही के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शेखूपुर चौकी इंचार्ज और मूसाझाग में तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया है। पूर्व में किया गया एक उपनिरीक्षक का स्थानांतरण निरस्त हुआ है।

थाना मूसाझाग के निरीक्षक नरेंद्र सिंह को वजीरगंज का निरीक्षक अपराध, पुलिस लाइन के निरीक्षक कृष्ण सिंह राणा को अपराध शाखा भेजा है। इनके अलावा सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस चौकी शेखूपुर के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजीव चौहान को पुलिस लाइन और दातागंज कोतवाली के उपनिरीक्षक रामपाल सिंह को शेखूपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली उझानी की कछला पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक हरवीर सिंह को कोतवाली बिल्सी और जरीफनगर थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को कछला चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। 

रोडवेज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह को थाना जरीफनगर भेजा गया और सहसवान के उपनिरीक्षकम सुशील कुमार को रोडवेज पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। थाना उसावां के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को छह सड़का पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। पूर्व में नई सराय से छह सड़का किया गया उपनिरीक्षक अनिल कुमार राणा का स्थानांतरण निरस्त हुआ है। 

इनके अलावा पुलिस लाइन के जाहिद हुसैन को थाना मूसाझाग, जाकिर अली को थाना वजीरगंज, प्रमोद कुमार को थाना उसावां भेजा गया है। थाना मुजरिया के सिपाही जयमोहन को थाना फैजगंज बेहटा स्थानांतरित किया है। मूसाझाग थाने के सिपाही प्रमोद कुमार व जिया उर रहमान को लाइनहाजिर किया गया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: साझे में पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर 14.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन