बरेली: नाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए अभी एजेंसी तय नहीं, 19 जून को कमिश्नर की समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंदिरों का होना है कायाकल्प, 33 करोड़ रुपये पर्यटन विभाग के पास है

बरेली, अमृत विचार। नाथ कॉरिडोर के काम कौन निर्माण एजेंसी कराएगी यह अभी तक तय नहीं हो सका है, जबकि पर्यटन विभाग के पास 33 करोड़ रुपये का बजट है। एजेंसी का नाम लखनऊ से तय होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।

नाथ कॉरिडोर में मंदिरों का जीर्णाेद्धार के अलावा मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जानी हैं। इसके तहत लोक निर्माण विभाग ने शहर की कुछ सड़कों का चौड़ीकरण किया है। इसमें डेलापीर से धर्मकांटा और धर्मकांटा से त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए नैनीताल रोड मुख्य रूप से शामिल हैं। कुछ काम मढ़ीनाथ मंदिर की सड़क की तरफ भी किया गया लेकिन पीडब्ल्यूडी ने भी पैसा न मिलने पर काम रोक दिया है। वहीं पर्यटन विभाग के पास पिछले साल के आठ करोड़ के साथ 33 करोड़ का बजट है लेकिन अभी तक एजेंसी तय नहीं हो सकी है।

एजेंसी तय होते ही शुरू होगा काम
नाथ काॅरिडोर का काम किस एजेंसी से कराया जाए, इसका निर्णय लखनऊ में होने वाली बैठक में किया जाएगा। इससे पहले 19 जून को मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई है। निर्माण एजेंसी में बीडीए, निर्माण निगम, आवास विकास, समाज कल्याण निर्माण निगम, यूपी कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन या कोई अन्य काम कराने के लिए अधिकृत होगी। एजेंसी तय होते ही काम होगा।

इसके तहत मंदिरों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। दर्शनार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिसमें मंदिर में प्रवेश करते ही जूता चप्पल स्टैंड बनेगा। प्रसाद की दुकानें, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के तहत बेंचों का निर्माण किया जाएगा। मंदिरों के पुराने पेड़ों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। प्रवचन स्थल की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी और कर्मकांड स्थल विकसित होगा। भंडारे के लिए शेड की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: 20 हजार न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार