बलरामपुर : नदी में नहाते समय चार सगी बहनें डूबी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

बलरामपुर अमृत विचार। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कालू बनकट निवासी चार सगी बहनें बकरीद का त्यौहार मनाने ननिहाल  मसीहाबाद गई थी। तेज गर्मी और धूप के कारण चारों बहनें ननिहाल के बगल स्थित कुवानों नदी में स्नान करने लगीं। इसी बीच चारों बहनें नदी के गहने कुंड में चली गई और डूब कर उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चारों बहनों का शव नदी से बाहर निकाला। मृत बहनों की पहचान कालू बनकट निवासी राजू की पुत्री रेशमा 13 वर्ष अफसाना 11 वर्ष गुड्डी 9 वर्ष तथा लल्ली 7 वर्ष के रूप में हुई है।

बच्चियों के डूब कर मरने के चलते गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसडीम अवधेश कुमार तथा सीओ प्रमोद कुमार ने घटना की जानकारी ली है मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अकाउंटेट ने प्रेशर कूकर से पत्नी का चेहरा कूंचकर की हत्या

संबंधित समाचार